जरही पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्पI
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

जरही पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्पI

शशि रंजन सिंह

मंगल भवन में तिलक, पुष्पवर्षा और माल्यार्पण से हुआ भव्य स्वागत, युवा संवाद में बड़ी संख्या में शामिल हुए युवा
गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकली यात्रा, 7 अक्टूबर को काशी विश्वनाथ में होगा जलाभिषेक
*शशी रंजन सिंह*

*सूरजपुर/जरही(ट्रैक सी जी न्यूज जिला ब्यूरो):---* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा रविवार को जरही मंडल पहुंची। यात्रा के जरही पहुंचने पर मंगल भवन में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। यात्रा में शामिल सदस्यों का तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान मंगल भवन परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
मंगल भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को जनसेवा, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्त समाज जैसे विषयों से जोड़ने का संदेश दिया गया। युवाओं ने भी समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका को लेकर विचार साझा किए।

सेवा ही संगठन के भाव को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

सेवा संकल्प यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना है। यह राष्ट्रव्यापी बाइक एवं जन-जागरूकता यात्रा 17 सितंबर 2026 से 7 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है।
गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा 10 राज्यों, 193 जिलों और 20 से अधिक रूटों से होकर गुजर रही है। यात्रा के माध्यम से "सेवा ही संगठन" के भाव को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न अभियानों को गति देने का प्रयास किया जा रहा है।
यात्रा के दौरान तालाबों, स्कूलों, मंदिरों और अस्पतालों में स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए "एक पेड़ मां के नाम", "नशामुक्त भारत" तथा "टीबी मुक्त भारत" जैसे अभियानों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

सेवा संकल्प कलश बना आकर्षण का केंद्र

यात्रा के साथ चल रहा सेवा संकल्प कलश भी कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहा। देश के विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों की प्रमुख नदियों के जल को एकत्रित कर इस कलश में संजोया गया है। जरही पहुंचने पर सेवा संकल्प कलश का विधिवत तिलक कर स्वागत किया गया।
रूट नंबर-01 के तहत यह यात्रा गुजरात के वडनगर से शुरू होकर मध्यप्रदेश होते हुए छत्तीसगढ़ पहुंची है और इसके बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यात्रा में युवाओं की करीब 20 से 30 बाइक सहित बड़ी संख्या में अन्य वाहन शामिल हैं। विभिन्न पड़ावों पर स्थानीय युवा एवं कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करते हुए इसके उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हैं।

7 अक्टूबर को काशी विश्वनाथ में होगा जलाभिषेक

सेवा संकल्प यात्रा का अंतिम पड़ाव वाराणसी होगा। 7 अक्टूबर को काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग में सेवा संकल्प कलश में संजोए गए विभिन्न नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही यात्रा का समापन बाबा विश्वनाथ के दर्शन एवं आशीर्वाद के साथ होगा।
इस यात्रा को लेकर जरही में युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवा संवाद के दौरान सेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास में युवा शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है और युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाजहित के कार्यों में आगे आना चाहिए।

ये रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

कार्यक्रम में प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते,प्रेमनगर विधायक भूलन मरावी, वन विकास आयोग अध्यक्ष रामसेवक पैकरा,  भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग, अशोक सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, मंडल प्रभारी ललित गोयल, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक शरद चंद्र द्विवेदी, गोपाल शरण सिंह, दीपक मिश्रा, मंडल महामंत्री लाल साय सिंह पावले, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता, राकेश शुक्ला, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देव गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभय तिवारी, युवा उपाध्यक्ष भास्कर तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राजू जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि विश्वजीत सोनी, हिमांशु सिंह, अभिषेक सिंह, सूरज सिंह, एल्डरमैन अरुण सिंह, पार्षद विवेक सिंह, पार्षद विकास रजवाड़े, रंजीत सिंह, समय लाल मिश्रा, धनंजय सिंह, अनूप जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतीक जायसवाल, युवा मोर्चा महामंत्री विकास तिवारी, राजू शर्मा, शशि रंजन सिंह (दादा भाई), नागेंद्र सिंह (पप्पू), संतोष यादव, बसंत यादव, राजनाथ सिंह, दीपक रजक, मनसागर, सियाराम, रामकुमार, विनोद राजवाड़े, आगरसाय राजवाड़े, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, आशा देवांगन, मीना गायगवाल, बिलसिया, नीलिमा पैकरा, घमोत्री, कल्पना मंडल, धनेश्वर राजवाड़े, बलबीर पैकरा, अनुराग द्विवेदी, प्रवीण गुप्ता, गौरव मिश्रा, प्रांजल तिवारी, अंकित सिंह, सौरभ गुप्ता, प्रियांशु, किशन पैकरा, ओपी सिंह, कन्हैया यादव, रमेश यादव, मंजू गुप्ता, रोशन राजवाड़े, देवा पैकरा, बालम राजवाड़े, खीरचंद, सह संयोजक शिवम गुप्ता, देवा राजवाड़े एवं सुखसागर राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं में सेवा संकल्प यात्रा को लेकर खासा उत्साह नजर आया। युवाओं ने यात्रा के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। जरही मंडल में आयोजित स्वागत एवं युवा संवाद कार्यक्रम ने सेवा, संगठन, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण में युवा सहभागिता का संदेश दिया।
To Top