एसडीएम चांदनी कंवर का हुआ भावभीना विदाई समारोहI
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

एसडीएम चांदनी कंवर का हुआ भावभीना विदाई समारोहI

शशि रंजन सिंह

भटगांव तहसील कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं
*शशी रंजन सिंह*

*सूरजपुर/भटगांव(ट्रैक सी जी न्यूज जिला ब्यूरो):---* भैयाथान की अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) चांदनी कंवर के स्थानांतरण के उपरांत शनिवार को भटगांव तहसील कैंपस में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चांदनी कंवर को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चांदनी कंवर के कार्यकाल को याद करते हुए उनके प्रशासनिक कार्यों एवं आमजन से जुड़े मामलों के निराकरण के प्रयासों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक पद पर रहते हुए आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका नियमानुसार निराकरण करना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। चांदनी कंवर ने अपने कार्यकाल के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया।

विदाई समारोह में माहौल भावुक भी नजर आया। अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानांतरण शासकीय सेवा का हिस्सा है, लेकिन कार्यकाल के दौरान बनी आत्मीयता और यादें हमेशा बनी रहती हैं।

इस अवसर पर भटगांव तहसीलदार शिव नारायण राठिया सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में चांदनी कंवर को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई पदस्थापना में सफलता की कामना की गई। अंत में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।




To Top