CG कोरिया "युवा रत्न सम्मान योजना 2026-27: 01 से 30 अक्टूबर तक करें आवेदन...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "युवा रत्न सम्मान योजना 2026-27: 01 से 30 अक्टूबर तक करें आवेदन...देखें?




कोरिया:

छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों को सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक और खेल जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करने व राज्य स्तर पर सम्मानित करने हेतु "युवा रत्न सम्मान योजना" के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कार्यालय खेल अधिकारी, जिला-कोरिया द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए 01 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन किए जा सकेंगे।



पुरस्कार एवं सम्मान राशि का विवरण:

 * स्वैच्छिक संगठन: ₹5.00 लाख की सम्मान राशि, पदक, शाल एवं प्रशस्ति/प्रमाण-पत्र।

 * छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान (चयनित युवा): ₹2.50 लाख की सम्मान राशि, पदक, शाल एवं प्रमाण-पत्र।

 * अन्य युवा रत्न सम्मान (प्रत्येक चयनित युवा): ₹1.00 लाख की सम्मान राशि, पदक, शाल एवं प्रमाण-पत्र।

महत्वपूर्ण तिथियां:

 * आवेदन आमंत्रण: 01 से 30 अक्टूबर 2026

 * आवेदनों का परीक्षण: 01 से 15 नवंबर 2026

 * संचालनालय को अनुशंसा भेजने की अवधि: 15 से 30 नवंबर 2026

 * अंतिम सूची की घोषणा: 01 जनवरी 2027

 * पुरस्कार वितरण: 12 जनवरी 2027 (युवा महोत्सव/उद्घाटन समारोह के अवसर पर)

पात्र युवाओं और स्वैच्छिक संगठनों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना आवेदन प्रस्तुत करें।


To Top