CG ब्रेकिंग " बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहे वाहनों पर गुलाब कमरो का हमला, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल...कथित कमीशनखोरी और वाहन संचालकों से मिलीभगत के आरोप, परिवहन अधिकारी व संबंधित संचालकों के खिलाफ FIR और कार्रवाई की मांग...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG ब्रेकिंग " बिना फिटनेस-परमिट दौड़ रहे वाहनों पर गुलाब कमरो का हमला, परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल...कथित कमीशनखोरी और वाहन संचालकों से मिलीभगत के आरोप, परिवहन अधिकारी व संबंधित संचालकों के खिलाफ FIR और कार्रवाई की मांग...देखें?


@संभागीय संवाददाता- संतोष सिंह सूर्यवंशी)

बैकुंठपुर/कोरिया। भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए बिना फिटनेस और परमिट के वाहनों के संचालन को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कथित कमीशनखोरी और वाहन संचालकों के साथ मिलीभगत के चलते नियमों की अनदेखी कर वाहन सड़कों पर संचालित हो रहे हैं।



पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने इस मामले में परिवहन अधिकारी की भूमिका की जांच कराने और दोषी पाए जाने पर उनके विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग उठाई है। साथ ही, नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले संबंधित संचालकों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग की है।



नियमों की अनदेखी से यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल

बिना वैध फिटनेस और परमिट के वाहनों का संचालन सड़क सुरक्षा के लिहाज से गंभीर विषय है। यदि ऐसे वाहन नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर चल रहे हैं, तो यह परिवहन विभाग की निगरानी और जांच व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।



जांच और कार्रवाई की मांग

गुलाब कमरो के आरोपों के बाद अब सवाल यह है कि परिवहन विभाग ऐसे वाहनों के संचालन की जांच कब करेगा? क्या संबंधित अधिकारियों और वाहन संचालकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी?



अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आरोपों की जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है।



नोट: कमीशनखोरी और मिलीभगत के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है। संबंधित परिवहन अधिकारी का पक्ष मिलने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा?








To Top