सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, ओड़गी नाका में स्थापित हुआ ‘विकसित भारत सेवा ज्योति चौक’...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा, ओड़गी नाका में स्थापित हुआ ‘विकसित भारत सेवा ज्योति चौक’...देखें?


CG     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर बैकुंठपुर में भव्य आयोजन

बैकुंठपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बैकुंठपुर के रामानुज स्वामी मिनी स्टेडियम में ‘विकसित भारत सेवा ज्योति सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।




सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी कार्यकर्ताओं और देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा का उल्लेख किया।


प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संगठन के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में शुरुआती जीवन से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सार्वजनिक जीवन की यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, गरीब कल्याण, आवास, स्वच्छता, सड़क, रेलवे और हवाई कनेक्टिविटी सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला तथा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया।


चिंतामणि महाराज ने सेवा और राष्ट्र निर्माण को बताया प्राथमिकता


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की यात्रा सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में नागरिकों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।


बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गांव, गरीब और किसान तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा भी विकास एवं जनकल्याण की योजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है।


भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।


सेवा ज्योति कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब


सभा के बाद रामानुज स्वामी स्टेडियम से ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के हाथों में पार्टी के झंडे और सेवा संकल्प से जुड़े संदेशों वाले पोस्टर नजर आए। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए ओड़गी नाका पहुंची।


ओड़गी नाका में यात्रा के समापन अवसर पर चौक को ‘विकसित भारत सेवा ज्योति चौक’ के रूप में स्थापित किया गया। आयोजकों के अनुसार यह चौक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और विकसित भारत के संकल्प की स्मृति के प्रतीक के रूप में स्थापित किया गया है।


कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

बैकुंठपुर में सेवा ज्योति यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि।

To Top