CG ब्रेकिंग "ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने निर्माण एजेंसियों को दी दो टूक...दिये निर्देश...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG ब्रेकिंग "ग्रामीण विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! सीईओ योगेन्द्र श्रीवास ने निर्माण एजेंसियों को दी दो टूक...दिये निर्देश...देखें?

 


दर्जनभर ग्राम पंचायतों में औचक निरीक्षण, शौचालय और आंगनबाड़ी भवनों की गुणवत्ता पर जोर

कोरिया, 08 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार जिला पंचायत कोरिया के सीईओ श्री योगेन्द्र श्रीवास ने बैकुण्ठपुर विकासखंड की लगभग दर्जनभर ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करें।



निरीक्षण के दौरान जमगहना में मुक्तिधाम शेड एवं बालिका शौचालय, डबरीपारा, डकईपारा, रनई और सारा में विद्यालयीन शौचालयों तथा तेंदुआ और डुमरिया में आंगनबाड़ी भवन निर्माण की स्थिति देखी गई। सीईओ ने तकनीकी अधिकारियों को नियमित निगरानी और गुणवत्ता की निरंतर जांच करने के निर्देश दिए।


सलवा ग्राम पंचायत में उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन करा रहे किसानों से संवाद किया तथा अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने पर जोर दिया।


सीईओ ने कहा कि ग्रामीण विकास कार्यों का उद्देश्य आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना है। इसलिए सभी निर्माण एजेंसियां निर्धारित मानकों का पालन करते हुए पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें।


रिपोर्ट: संतोष सिंह सूर्यवंशी | CNB LIVE NEWS

To Top