CG ब्रेकिंग "पूजा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम...आक्रोशित लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की...देखें?

CG ब्रेकिंग "पूजा को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे लोग, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम...आक्रोशित लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की...देखें?

कोरिया/बैकुंठपुर। पूजा की मौत के मामले में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

To Top