CNBLIVE NEWS | कोरिया
कोरिया। नाबालिग बच्ची की मृत्यु के मामले में पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक छोटी-सी घटना को इतना बढ़ा दिया गया कि कथित दबाव में एक मासूम बच्ची ने आत्मघाती कदम उठा लिया। यह बेहद दुखद, अमानवीय और निंदनीय घटना है, जिसने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि मामले की जांच किसी भी प्रकार के दबाव या प्रभाव से मुक्त होकर की जानी चाहिए। यदि जांच में किसी भी व्यक्ति की भूमिका, लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी से पीड़ित परिवार की पीड़ा और बढ़ जाती है।
अंबिका सिंहदेव ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपनी संतान को खोने का दुख असहनीय होता है। ऐसी क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन निष्पक्ष जांच और न्यायपूर्ण कार्रवाई ही शोकाकुल परिवार के प्रति सच्ची संवेदना होगी तथा न्याय व्यवस्था में लोगों का विश्वास बनाए रखने का माध्यम बनेगी।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि पूरे मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
CNBLIVE NEWS
"सच के साथ, हर खबर आपके साथ"
CG कोरिया "नाबालिग बच्ची की मौत पर पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव ने जताया गहरा दुख, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग...देखें?
July 09, 2026
Share to other apps


