बैकुंठपुर/कोरिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा, छत्तीसगढ़ ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राम सजीला यादव को युवा प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (सदस्य, प्रदेश समन्वय समिति) नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष भुनेश्वर यादव द्वारा राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज यादव, प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय सचिव डी.आर. यादव, राष्ट्रीय सचिव एस.डी. यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, राजकुमार यादव, देवधारी यादव तथा संभागीय सचिव परमानंद यादव की अनुशंसा पर की गई है।
नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम सजीला यादव ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज में एकता, भाईचारे और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठित कर समाजहित के कार्यक्रमों को गति देना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को प्रदेश के प्रत्येक जिले तक मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि राम सजीला यादव के नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करेगा तथा समाजहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उनकी नियुक्ति पर प्रदेशभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


