CG क्राइम "MCB पुलिस के तकनीकी इनपुट पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 552 किलो अवैध गांजा जब्त...अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार...देखें?

CG क्राइम "MCB पुलिस के तकनीकी इनपुट पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 552 किलो अवैध गांजा जब्त...अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार...देखें?


 

एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) पुलिस के साइबर सेल द्वारा उपलब्ध कराए गए तकनीकी इनपुट के आधार पर जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 552 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। कार्रवाई बगीचा और नारायणपुर क्षेत्र में की गई, जहां अंतर्राज्यीय तस्करी गिरोह के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा (IPS) के मार्गदर्शन, पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई।


इससे पहले 5 जून 2026 को MCB जिले में दो मारुति डिजायर कारों से 556 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया था। उसी मामले की विवेचना के दौरान साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर तस्करी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण इनपुट जुटाए, जिन्हें जशपुर पुलिस के साथ साझा किया गया।


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह ओडिशा से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों, वाहनों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है तथा संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ समन्वय बनाकर आगे की कार्रवाई जारी है।


पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने स्पष्ट कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

To Top