Mcb: करोड़ों की नहर निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप! ग्राम पंचायत चनवारीडांढ़ में निर्माण गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल 🔴 ग्रामीणों का आरोप: तय मानकों के अनुसार नहीं हो रहा निर्माण बेस की लंबाई और मोटाई में अनियमितता ढलाई कमजोर, कंक्रीट से बाहर निकल रही गिट्टी करोड़ों की लागत वाले निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल ⚠️ ग्रामीणों ने की मांग: उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए...देखें?

: चनवारीडांढ़ पंचायत में नहर निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने गुणवत्ता पर उठाए सवाल

खड़गवां/mcb जनपद पंचायत खड़गवां अंतर्गत ग्राम पंचायत चनवारीडांढ़ में निर्माणाधीन नहर कार्य की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार नहर निर्माण में बेस (नींव) की निर्धारित लंबाई और चौड़ाई का पालन नहीं किया गया है। वहीं ढलाई भी काफी कमजोर दिखाई दे रही है। निर्माण के कुछ ही समय बाद कंक्रीट से गिट्टी बाहर निकलने लगी है, जिससे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो नहर की गुणवत्ता प्रभावित होगी और भविष्य में किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए तथा यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

नोट: यह खबर ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित विभाग या निर्माण एजेंसी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

To Top