राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भाजपा के 111 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने का दावा किया गया है। इस संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष को संबोधित एक त्यागपत्र भी सामने आया है, जिस पर अनेक पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
त्यागपत्र में आरोप लगाया गया है कि स्थानीय संगठन की कार्यप्रणाली और कुछ नेताओं के रवैये से कार्यकर्ताओं में असंतोष है। इसी कारण सामूहिक रूप से प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया गया।
हालांकि, इस मामले में भाजपा की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पार्टी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
CG ब्रेकिंग "क्या बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी... बदलेगा समीकरण..? भाजपा के 111 पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफे का दावा, संगठन में हलचल...देंखे?
July 28, 2026
Share to other apps






