*शशी रंजन सिंह*
*सूरजपुर/भटगांव(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--* , भारतीय मजदूर संघ (BMS) को उस समय नई ऊर्जा मिली, जब आशुतोष यादव , राजीव शर्मा, दीनू रजवाड़े सहित 11 युवा श्रमिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। युवाओं के जुड़ने से श्रमिक संगठन में उत्साह का माहौल देखा गया।
पूर्व अध्यक्ष एवं महासचिव बीकेकेएमएस BMS छत्तीसगढ़ संजय सिंह की उपस्थिति में सभी युवा श्रमिकों ने BMS का दामन थामा। इस दौरान दिलीप मंडल, शिवराम सिंह, प्रताप मरावी, फिरोज खान, पवन सहित अन्य BMS कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार युवा श्रमिकों का BMS से जुड़ना इस बात का संकेत है कि मजदूर वर्ग संगठन की नीतियों और कार्यशैली पर भरोसा जता रहा है। उन्होंने कहा कि BMS हमेशा श्रमिकों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान की लड़ाई लड़ता आया है।
आशुतोष यादव सहित शामिल हुए सभी युवा श्रमिकों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं नवजवानों ने भी संगठन के साथ मिलकर मजदूर हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया।
