*शशी रंजन सिंह*
*अंबिकापुर(सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--* होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित “छत्तीसगढ़ रनवे शोकेस-2026 सीजन-9” फैशन, कला और आत्मविश्वास का शानदार संगम बनकर उभरा। पार्थ इवेंट्स द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की सबसे बड़ी आकर्षण फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री उल्का गुप्ता रहीं। उनके मंच पर पहुंचते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि छोटे शहरों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही मंच देने की है।
इवेंट ऑर्गेनाइजर सविता सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में फैशन शो के साथ-साथ ब्राइडल और ब्यूटी प्रतियोगिताओं ने भी लोगों का ध्यान खींचा। लाइट, म्यूजिक और आकर्षक मंच सज्जा के बीच प्रतिभागियों ने रैंप वॉक कर अपनी कला और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।
फैशन शो में 72 प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास
फैशन शो में इस बार करीब 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। किड्स, मिस, मिसेज और बॉयज सभी कैटेगरी में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं।
किड्स कैटेगरी में आरवी मानिकपुरी, नैन्सी दास एवं अनन्या साहू की प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र रही।
मिस कैटेगरी में रिंकी सिंह, दिव्या कुजूर एवं प्रियंका बेन ने अपने आत्मविश्वास और स्टाइल से अलग पहचान बनाई।
वहीं मिसेज कैटेगरी में मेधा मंडल, अनीता महंत एवं शीतल गुप्ता ने आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों की सराहना बटोरी।
बॉयज कैटेगरी में दिनेश, अविनाश, असहर एवं शाहरुख ने दमदार रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
ब्राइडल शो बना आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम के दौरान आयोजित ब्राइडल शो में प्रतिभागियों ने मेकअप, ब्राइडल लुक और क्रिएटिव प्रस्तुति से दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बिलासपुर की रेनू रानी फर्स्ट विनर रहीं।
विशेष सम्मान से नवाजे गए प्रतिभागी
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया। इनमें सुनीता रजवाड़े (सूरजपुर), आँचल कुशवाहा (कोरबा), आलिया परवीन (बिलासपुर) एवं चंद्रभान (रामानुजनगर) शामिल रहे।
वहीं बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट के लिए ज्योति गुप्ता (अंबिकापुर), संगीता साहू (भिलाई), नेहा कुकरेजा (शक्ति) एवं ऋद्धि कनोजिया (गुजरात) को सम्मानित किया गया।
पूरे आयोजन के दौरान फैशन और मनोरंजन का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि छोटे शहरों में भी बड़े मंचों जैसी प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें अवसर मिलने पर वे अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।