अंबिकापुर में भीषण आग: मुकेश पटाखा एंड प्लास्टिक में धमाकों से दहला शहर, 10 किमी दूर तक दिखा धुआI

अंबिकापुर में भीषण आग: मुकेश पटाखा एंड प्लास्टिक में धमाकों से दहला शहर, 10 किमी दूर तक दिखा धुआI

शशि रंजन सिंह
अंबिकापुर*शशी रंजन सिंह* 

*अंबिकापुर(सी एन बी लाइव ब्यूरो चीफ):--*  शहर के राम मंदिर रोड स्थित मुकेश पटाखा एंड प्लास्टिक की होलसेल दुकान में शुक्रवार दोपहर लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। आग इतनी विकराल थी कि उससे उठता काला धुआं करीब 10 किलोमीटर दूर तक नजर आया, वहीं पटाखों में आग लगने से लगातार जोरदार धमाके होते रहे।
दुकान में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक सामग्री और पटाखों का भंडारण किया गया था। आग लगते ही कुछ ही समय में दो मंजिला इमारत इसकी चपेट में आ गई। धमाकों की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दरिमा एयरपोर्ट से भी अतिरिक्त दमकल टीम बुलाई गई। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रही।
अब सबसे बड़ा सवाल
इस घटना के बाद सबसे अहम सवाल खड़ा हो गया है कि शहर के बीचों-बीच पटाखों का इतना बड़ा भंडारण कैसे किया जा रहा था?

क्या दुकान के पास वैध लाइसेंस था?
क्या निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया?
घनी आबादी वाले क्षेत्र में इतनी खतरनाक सामग्री रखने की अनुमति किसने दी?

क्या प्रशासन और जिम्मेदार विभागों की निगरानी में लापरवाही हुई?

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती, तो इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। अब प्रशासन पर दबाव है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई करे और शहर में ऐसे अन्य खतरनाक गोदामों की भी जांच कराए।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन यह घटना प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर रही है।
To Top