विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज(VEC)जहां प्राचार्य होते हैं, पालकों के साथ रूबरू... पढ़िए आज के पालक मीटिंग में पालकों ने क्या कहा विस्तार से...-

विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज(VEC)जहां प्राचार्य होते हैं, पालकों के साथ रूबरू... पढ़िए आज के पालक मीटिंग में पालकों ने क्या कहा विस्तार से...-

PIYUSH SAHU (BALOD)
@लखनपुर//पीयूष कुमार साहू।।
सरगुजा जिला का एकमात्र ऐसा इकलौता विश्वविद्यालय इंजिनियरिंग कॉलेज लखनपुर जहां प्राचार्य छात्र- छात्राओं के पालकों के साथ होते हैं रूबरू।

आज जुम मीटिंग में डॉ. आर. एन. खरे छात्र-छात्राओं के पालकों के साथ उनकी समस्या एवं सुझाव का निराकरण किया।
पालक मीटिंग का प्रारंभ निर्विकार गौतम कार्यक्रम प्रमुख प्राचार्य डॉ. आर. एन. खरे, मयंक श्रीवास्तव, सर्वप्रथम मीटिंग में पालकों को मीटिंग का एजेंडा बताया। पालक और शिक्षक एवं उनमें छात्रों की उपस्थिति छात्रों की सफलता के लिए उत्तम कारागार साबित होता है। पालक की उपस्थिति में शिक्षक छात्रों को सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं तो उस बीच छात्रों को अलग प्रभाव पड़ता है।

पालक एवं प्राचार्य मीटिंग का प्रमुख एजेंडा

1. क्लास टेस्ट में छात्रों का परिणाम कैसे रहा।
2. पिछले वर्षों का परीक्षा परिणाम किस प्रकार रहा।
3. कक्षा में छात्रों की उपस्थिति कैसे रहते है।
4. पढ़ाई के अलावा छात्र- छात्राएं कॉलेज के अन्य एक्टिविटी में क्या भाग लेते हैं।
इस तरह से प्राचार्य का प्रमुख रूप से चार प्रकार के एजेंडा था और इसी एजेंडा में पालकों के बीच बातचीत हुई।

पालक सीधे प्राचार्य से बात किए

पालकों ने क्या कहा
प्रकाश राव सुपुत्री चतुर्थ सेमेस्टर पंचम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द प्रकाशित करने की बात कहा।

मौर्य सिंह कंप्यूटर साइंस ब्रांच इनके पालक इस कोरोना काल में शिक्षक, शिक्षक की भूमिका  निभाते हुए छात्रों को शिक्षा दे रहे ऐसे शिक्षकों का हमारा आभार एवं सकुशल रहे।

अक्षत प्रथम वर्ष मैकेनिकल ब्रांच का विद्यार्थी इनके पालक के द्वारा शिक्षकों की शिक्षा पर विचार करते हुए कहा कि इस विषम परिस्थिति में हमारे बच्चों को ज्ञान दे रहे। शिक्षकों को स्वस्थ रहने की कामना की बात कहा। उनके पालक के द्वारा ओबीसी प्रमाण पत्र जिनके माध्यम से स्कॉलरशिप प्रदान किया जाता है उनका सुधार एवं उनके परीक्षा परिणाम के बारे में प्राचार्य को अवगत कराया। फिर प्राचार्य ने उनके पुत्र की परीक्षा परिणाम एवं उनके गतिविधियों का चर्चा किए।

निधि प्रकाश सिंह तृतीय वर्ष मैकेनिकल ब्रांच इनके पालक के द्वारा फिस संबंधित सहायता की बात कही। तत्पश्चात प्राचार्य ने कहा फीस संबंधित सारा कार्य तकनीकी शिक्षा विभाग से होता है फीस संबंधित सहायता कॉलेज प्रशासन नहीं करवा सकता। किंतु उनके जो समस्या है अपने अनुसार मदद करेंगे इस तरह की समस्या उनको आने नहीं देंगे इस तरह प्राचार्य ने उनके पालक को अवगत कराया।

आकांक्षा राजपूत के पालक शिक्षकों का कार्य का उत्साह वर्धन किया। प्राचार्य ने इनके साथ चर्चा में बताया की एक बच्चा अपने पालक के साथ किन तरह व्यवहार किया गया था।

गोपालकृष्णन सिंह माइनिंग प्रथम वर्ष का छात्र इनके पिता  ने शिक्षकों का प्रोत्साहन किया। जिस तरह से शिक्षक बच्चे के लिए प्रयास करते हैं उसी तरह बच्चे अपने स्तर में आगे बढ़ने का प्रयास करें इस तरह की बात कहा।

भूषण साहू मैकेनिकल तृतीय वर्ष का छात्र इनकी पालक उदय राम साहू के द्वारा बच्चों का क्लास टेस्ट का परिणाम एवं ऑनलाइन क्लास में उपस्थिति संख्या पालक एवं शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से साझा किया जाना चाहिए यह बात प्राचार्य से कहा। प्राचार्य ने इसका तुरंत समाधान किया और आश्वासन दिया की बच्चों का क्लास टेस्ट का अंक एवं उपस्थिति  व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर  किया जाएगा।

भावना यादव कंप्यूटर साइंस की छात्र इनके पिता के द्वारा बच्चे के द्वारा अत्यधिक मेहनत करने के बावजूद भी अच्छा अंक नहीं ला पाता तो प्राचार्य ने छात्र-छात्राएं अच्छा परिणाम कैसे लाएं पालक के साथ चर्चा किया।

रूपेश कुमार मैकेनिकल तृतीय वर्ष इनके पालक के द्वारा यह कहा गया कि बच्चे ऑनलाइन क्लास अटेंड करते हैं उनका हमें क्लास की उपस्थिति एक पालक और शिक्षकों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करें ताकि हम अपने बच्चे के बारे में जान सके।

आदित्य साहू तृतीय वर्ष इनके पालक के द्वारा निवेदन किया गया कि पिछले सेमेस्टर का परिणाम चतुर्थ सेमेस्टर एवं पंचम सेमेस्टर का जो परिणाम रुका हुआ है वह अति शीघ्र जारी करें ताकि  छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम के बारे में जान सके।

कंप्यूटर साइंस की छात्रा जयसवाल प्रथम वर्ष जिनका परीक्षा ऑनलाइन के माध्यम से 12 मई से प्रारंभ होने जा रहा है तो इनके पालक के द्वारा पढ़ने में जो समस्या आ रहे हैं उनके बारे में प्राचार्य से अवगत कराएं तो प्राचार्य ने कहां परीक्षा संबंधित सहायता हमारे कॉलेज स्टूडेंट एक्टिविटी सेल प्रमुख अर्ष तिवारी के द्वारा गाइड करवाने का वादा किया।
इस तरह विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज लखनपुर के द्वारा स्टूडेंट एक्टिविटी सेल का गठन किया गया है जिसमें छात्र-छात्राओं से समस्त प्रकार की समस्याओं का एक ऑनलाइन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से उनका सहायता एवं निराकरण किया जाता है। इस तरह आज के पालक एवं शिक्षक छात्रों की मीटिंग में सभी छात्र- छात्राएं अपने पालकों के साथ उपस्थित हुए थे।
To Top