संवाददाता संतोष सिंह सूर्यवंशी
कोरिया/बचरापोड़ी। ग्राम इंद्रपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ लोक गायक सुमित देवगन स्टार नाइट, सोनहत-बैकुंठपुर कार्यक्रम में देर रात तक गीत-संगीत और भक्ति की शानदार प्रस्तुतियों का दौर चला। कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं ने अशोक जायसवाल का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उन्होंने माता रानी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से मजबूत होता है सामाजिक जुड़ाव
इस अवसर पर अशोक जायसवाल ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ हमारी परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करते हैं।
उन्होंने आयोजन समिति और स्थानीय युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाले ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी लोक कला और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
सुमित देवगन की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ लोक गायक सुमित देवगन की शानदार लोक एवं भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर तालियों और माता के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।
रिपोर्ट: संतोष सिंह सूर्यवंशी
CNB LIVE NEWS


