खड़गवा। थाना खड़गवा जिला mcb में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में BNS एवं POCSO Act के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले में गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र/उप स्वास्थ्य केंद्र खड़गांव ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपी मेडिकल प्रक्रिया के बीच बाथरूम गया और वहां लगी खिड़की की जाली तोड़कर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। मेडिकल जांच के दौरान वह बाथरूम में गया और मौका पाकर खिड़की में लगी जाली को तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।
फरारी के बाद एक और मामला दर्ज
एसएसपी के अनुसार, आरोपी के स्वास्थ्य केंद्र से फरार होने की घटना को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी के खिलाफ फरार होने के संबंध में एक और प्रकरण दर्ज किया गया है तथा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने सहित अन्य कार्रवाई की जा रही है।
सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
POCSO जैसे गंभीर मामले के आरोपी का मेडिकल जांच के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है। अब पुलिस के सामने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने के साथ-साथ यह भी जांच का विषय है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान सुरक्षा में किस स्तर पर चूक हुई।
नोट: नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर करने वाली कोई जानकारी प्रकाशित नहीं की गई है। आरोपी को न्यायालय द्वारा दोषी सिद्ध किए जाने तक उसे आरोपी के रूप में ही संबोधित किया जाना उचित है।


