CG KOREA "शासन- प्रशासन से सवाल पूछते ग्रामीण...? सालों से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिवों, कि कब होगी पदस्थापना?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG KOREA "शासन- प्रशासन से सवाल पूछते ग्रामीण...? सालों से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिवों, कि कब होगी पदस्थापना?



कोरिया। जिले की कई ग्राम पंचायतों में लंबे समय से एक ही पंचायत में पदस्थ सचिवों को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच यह चर्चा है कि वर्षों से एक ही पंचायत में कार्यरत सचिवों के संबंध में स्थानांतरण अथवा नई पदस्थापना को लेकर विभागीय स्तर पर कब निर्णय लिया जाएगा।

हाल ही में ग्राम पंचायत पिपरा से संबंधित शिकायत पत्र भी सामने आया है, जिसमें पंचायत सचिव की कार्यप्रणाली पर आपत्ति जताते हुए स्थानांतरण की मांग की गई है। शिकायत में संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थापना से पंचायत व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं। वहीं, पूरे मामले में संबंधित सचिव का पक्ष और विभागीय रिकॉर्ड भी महत्वपूर्ण है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या विभाग लंबे समय से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिवों की समीक्षा कर नई पदस्थापना करेगा? और यदि स्थानांतरण नीति के तहत कोई व्यवस्था निर्धारित है, तो उसका पालन कब तक होगा?

फिलहाल निगाहें जनपद पंचायत और जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। 


To Top
ADVERTISEMENT