CG कोरिया "कलेक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र में पानी का संकट... बाल्टी से लाते है पानी ..देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "कलेक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र में पानी का संकट... बाल्टी से लाते है पानी ..देखें?



कोरिया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट से कुछ ही दूरी पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र छिन्ड़ाड में पानी की समस्या सामने आई है। केंद्र के सामने लगा हैंडपंप खराब अवस्था में पड़ा है, जिसके चलते आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों और कार्यकर्ताओं को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय स्तर पर पानी की उपलब्धता बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में आंगनबाड़ी केंद्र के सामने खराब पड़े हैंडपंप की स्थिति जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के लिए ध्यान देने योग्य विषय है।

प्रशासन से मांग

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खराब हैंडपंप का जल्द निरीक्षण कर मरम्मत कराई जाए और आंगनबाड़ी केंद्र में नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि छोटे बच्चों को पानी के लिए परेशानी न हो।

CNB LIVE NEWS — जिला प्रशासन के ध्यानाकर्षण हेतु। (सूत्र)

To Top
ADVERTISEMENT