CG "सुदूर अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी पड़ताल, CMHO ने किया औचक निरीक्षण महुली, बिहारपुर और ओड़गी के स्वास्थ्य संस्थानों का लिया जायजा; दवा, जांच, साफ-सफाई और मरीज सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "सुदूर अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी पड़ताल, CMHO ने किया औचक निरीक्षण महुली, बिहारपुर और ओड़गी के स्वास्थ्य संस्थानों का लिया जायजा; दवा, जांच, साफ-सफाई और मरीज सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश...देखें?

 


सुदूर अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी पड़ताल, CMHO ने किया औचक निरीक्षण

महुली, बिहारपुर और ओड़गी के स्वास्थ्य संस्थानों का लिया जायजा; दवा, जांच, साफ-सफाई और मरीज सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

सूरजपुर। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र विकासखंड ओड़गी के सेक्टर बिहारपुर अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर महुली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया।

सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाएं, साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र मरीजों तक बेहतर तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए।

दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पर जोर

निरीक्षण के दौरान डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ अधिकारी-कर्मचारियों से क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं नियमित रूप से पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।

उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने तथा मरीजों को समय पर उपचार एवं जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की समीक्षा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। सीएमएचओ ने गर्भवती महिलाओं को समय पर जांच, परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।

सायंकाल CHC ओड़गी का भी औचक निरीक्षण

इसके बाद सीएमएचओ डॉ. प्रशांत कुमार सिंह ने सायंकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की लक्ष्यवार समीक्षा की गई। कार्यक्रम प्रभारियों, सलाहकारों एवं सुपरवाइजरों से निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी लेते हुए लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप नामदेव, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बंटी बैरागी, प्रभारी अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ उपस्थित रहा।


To Top