CG "सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, CMHO डॉ. प्रशांत सिंह ने दिए सख्त निर्देश...देंखे?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, CMHO डॉ. प्रशांत सिंह ने दिए सख्त निर्देश...देंखे?


सूरजपुर। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. प्रशांत सिंह ने जिले के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों, खंड कार्यक्रम प्रबंधकों एवं ब्लॉक डेटा मैनेजर की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

बैठक में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रस्तावित स्वास्थ्य गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर विशेष जोर दिया गया। CMHO ने सभी विकासखंडों में मेगा हेल्थ कैंप आयोजित कर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच और उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पात्र लोगों की स्क्रीनिंग और पंजीयन कराने को कहा। उपलब्ध हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मौके पर ही जांच कर संभावित टीबी मरीजों की पहचान एवं समय पर उपचार शुरू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आंगन का उत्सव गतिविधि के अंतर्गत ग्रामीणों को आंगनबाड़ी केंद्रों से जोड़ने तथा महिलाओं, बच्चों और गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

इसके अलावा सभी विकासखंडों में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने और लोगों को रक्तदान व अंगदान के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

CMHO डॉ. प्रशांत सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अभियान की गतिविधियों की नियमित समीक्षा करते हुए प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सूरजपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा और तैयारियां जारी हैं। अभियान के तहत जिले में स्वास्थ्य, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

मुख्य तथ्य: डॉ. प्रशांत सिंह को हालिया प्रशासनिक फेरबदल में सूरजपुर का प्रभारी CMHO बनाया गया है। 

CNB LIVE NEWS | संवाददाता: Santosh Singh Suryavanshi

📞 6260781992

To Top