पोड़ी-बचरा क्षेत्र में इन दिनों घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ लोगों द्वारा गैस एजेंसियों से संपर्क कर सिलेंडर अपने घरों तक मंगवाए जाते हैं और बाद में जरूरतमंद उपभोक्ताओं को अधिक कीमत पर बेचे जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि भारत गैस और एचपी गैस के घरेलू सिलेंडर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर दिए जा रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के बाद कुछ लोग उसे अपने स्तर पर अधिक दाम में बेचकर मुनाफा कमा रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कराने और घरेलू गैस सिलेंडरों की बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाकर उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
[सूत्र]


