BREAKING :- पटना बाजारपारा में दुर्गा पूजा समिति की बैठक...सर्वसम्मति से हुआ समिति का गठन...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

BREAKING :- पटना बाजारपारा में दुर्गा पूजा समिति की बैठक...सर्वसम्मति से हुआ समिति का गठन...देखें?



जगराता से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गॉट टैलेंट कोरिया, फैंसी ड्रेस और लेडीज गरबा सहित होंगे विभिन्न आयोजन

पटना। आगामी दुर्गा पूजा को लेकर श्री श्री 109 श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, बाजारपारा पटना की बैठक 21 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां जगत जननी आदिशक्ति की विधिवत पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

बैठक में समिति के सदस्यों ने दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। पूजा-अर्चना के साथ जगराता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गॉट टैलेंट कोरिया, बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, लेडीज गरबा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। समिति में अलग-अलग दायित्व सौंपते हुए सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गईं।

नवगठित समिति

अध्यक्ष: परेश सिंह
उपाध्यक्ष: आकाश धनोरिया, अमन देवांगन
कोषाध्यक्ष: दीपक खत्री, रंजीत चाफेकर

संरक्षक: बिहारी लाल राजवाड़े, विजय सिंह, अनिल गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, रोशन गुप्ता, विनोद गुप्ता, सागर शर्मा, सुजीत सोनी, मनोज सोनी, उज्वल शर्मा

सचिव: जगत रजक, अंकित जायसवाल

सहसचिव: लाल कुंवर, राजा सोनी, अंशु देवांगन

सदस्य: राहुल चाफेकर, संदीप कुमार, रविकांत मिश्रा, गोलू यादव, प्रतीक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजेश गुप्ता एवं समस्त पूजा समिति।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी व्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को एक साथ मिलकर पर्व मनाने का अवसर मिले। समिति ने क्षेत्रवासियों से आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

To Top