कोरिया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन-पूजन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
अशोक जायसवाल ने दीवानी बाढ़, मनसुख, अंगा, पूटा, पटना बड़का पारा, मजगवां, आमापारा, केनापारा बीच गली और साल्ही सहित विभिन्न स्थानों के गणेश पंडालों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
इसके साथ ही वे बैमा में आयोजित कर्मा पूजा में भी शामिल हुए। सार्वजनिक गणेश पूजा समिति केनापारा बीच गली में आयोजित कर्मा पूजा के दौरान अशोक जायसवाल मांदर की थाप पर मांदर बजाते हुए भी नजर आए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर रामकृष्ण साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, दिल बंधु यादव, लाल दास महंत कल्ला, राजू रजक सहित बड़ी संख्या में माताएं, बहनें, भाई और श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में सहभागिता के लिए अशोक जायसवाल का स्वागत किया।


