कर्मा पूजा पर अशोक जायसवाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
बैकुंठपुर। कर्मा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, बैकुंठपुर एवं वर्तमान कांग्रेस जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों को कर्मा तिहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अशोक जायसवाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि कर्मा पूजा छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति आस्था, भाईचारे, सुख-समृद्धि और पारिवारिक खुशहाली का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि कर्मा तिहार के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना और मजबूत होती है। उन्होंने कामना की कि कर्मा माता की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा क्षेत्र में विकास और आपसी सौहार्द का वातावरण कायम रहे।
अशोक जायसवाल ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों से कर्मा तिहार को पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की।


