CG कोरिया" आजादी की वर्षगांठ पर अध्यक्ष मोहित पैकरा ने फहराया तिरंगा...अंतिम छोर पर बैठे आम नागरिक को मुख्य धारा में जोड़ना लक्ष्य...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया" आजादी की वर्षगांठ पर अध्यक्ष मोहित पैकरा ने फहराया तिरंगा...अंतिम छोर पर बैठे आम नागरिक को मुख्य धारा में जोड़ना लक्ष्य...देखें?



*कोरिया, 16 अगस्त 2026* / देश की आजादी की वर्षगांठ पर जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े सहित अन्य सदस्य और जिला पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 


  जिला पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर पहली बार पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित राम पैकरा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला पंचायत के सभाकक्ष में सदन को उद्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में रहने वाले समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पंहुचाने का दायित्व हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वतंत्रता के लिए बलिदानियों को याद करते हुए उन्होंने सभी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री योगेंद्र श्रीवास ने कहा कि आजादी के अवसर पर हम सभी को अपनी जिम्मेदारी को पुनः याद करने और देश की तरक्की में सहभागी होने का अवसर है। आजादी के महत्व को उल्लेखित करते हुए उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से पूर्ण करने का आवाहन किया। इसके साथ ही जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े सहित सभापति श्री सुरेश सिंह, श्रीमती गीता राजवाड़े, श्रीमती संगीता सोनवानी, श्रीमती शिवकुमारी, श्रीमती स्नेहलता उदय और श्रीमती सुषमा कोर्राम ने भी अपनी शुभकामनाएं और बधाई देते हुए हर तरह की आजादी का उल्लेख करते हुए सभी स्वतंत्रता संग्राम बलिदानियों को याद किया। जिला पंचायत परिवार के श्री तरुण सिंह ने आजादी के महत्व और श्री हृदयानंद रात्रे ने छत्तीसगढ़ महतारी पर गीत गाकर समारोह को और गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उप संचालक पंचायत श्री आशीष सिंह ने आभार व्यक्त किया।

To Top
ADVERTISEMENT