कोरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने जिलेवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अंचल राजवाड़े ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक पर्व है। यह पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकता की भावना को भी बढ़ावा देता है।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का यह पावन अवसर सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सुख-शांति लेकर आए। उन्होंने सभी भाई-बहनों के उज्ज्वल भविष्य एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
अंचल राजवाड़े ने जिलेवासियों से रक्षाबंधन पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील भी की।
संवाददाता: संतोष सिंह सूर्यवंशी
CNB LIVE NEWS


