कोरिया। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरिया, डॉ. प्रशांत सिंह ने जिलेवासियों एवं समस्त भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. प्रशांत सिंह ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का प्रतीक है। यह पर्व परिवार और समाज में प्रेम, सौहार्द तथा आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता लेकर आए। उन्होंने जिलेवासियों से पर्व को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
— CNB LIVE NEWS
संवाददाता: संतोष सिंह सूर्यवंशी


