CG कोरिया" यादव समाज के सम्मान से समझौता नहीं, अजय चंद्राकर के कथित बयान पर राम सजीला यादव ने जताई कड़ी आपत्ति...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया" यादव समाज के सम्मान से समझौता नहीं, अजय चंद्राकर के कथित बयान पर राम सजीला यादव ने जताई कड़ी आपत्ति...देखें?

बैकुंठपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम सजीला यादव ने अजय चंद्राकर के ‘यादवी संघर्ष’ और यादव समाज के विनाश से संबंधित कथित बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।


राम सजीला यादव ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले जनप्रतिनिधियों के बयानों का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी टिप्पणी के दौरान यदि किसी समाज की भावनाएं आहत होती हैं, तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सामाजिक एवं संवेदनशील विषयों पर सार्वजनिक रूप से अपनी बात रखते समय भाषा और शब्दों की मर्यादा का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है।


उन्होंने कहा कि यदि अजय चंद्राकर के कथित बयान से यादव समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, तो उन्हें सार्वजनिक रूप से अपनी बात स्पष्ट करते हुए समाज की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। यादव समाज के सम्मान और अस्मिता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।


सभी यादव संगठनों से एकजुट होने की अपील

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राम सजीला यादव ने प्रदेश के सभी यादव समाज के संगठनों से अपील की कि वे शीघ्र संयुक्त बैठक आयोजित कर इस विषय पर सामूहिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराएं।


उन्होंने कहा कि समाज के संवेदनशील विषयों पर अलग-अलग प्रतिक्रिया देने के बजाय सभी सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।


समाज के प्रतिनिधियों से जिम्मेदारी निभाने की अपील

राम सजीला यादव ने कहा कि यादव समाज से जुड़े जनप्रतिनिधियों और सामाजिक प्रतिनिधियों को भी ऐसे संवेदनशील विषयों पर अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। समाज की भावनाओं से जुड़े मुद्दों पर सभी को मर्यादित और स्पष्ट तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए।


उन्होंने कहा, “राजनीति अपनी जगह है, लेकिन समाज का सम्मान सर्वोपरि है। यादव समाज के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।”

To Top
ADVERTISEMENT