CG कोरिया "सुषमा की फांसी से मौत...या पति ने की कोई साजिश...जांच - रिपोर्ट का इंतजार...?पति पर मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "सुषमा की फांसी से मौत...या पति ने की कोई साजिश...जांच - रिपोर्ट का इंतजार...?पति पर मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका...देखें?


पटना/कुडेली। कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र अंतर्गत नरकेलि पारा में 24 वर्षीय सुषमा सोनवानी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के दस्तावेज में फिलहाल मृत्यु का कारण फांसी लगाना दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार सुषमा का शव गांव के पास पेड़ के नीचे मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति राजेश कुर्रे पर गंभीर संदेह जताते हुए आशंका व्यक्त की है कि सुषमा की मौत के पीछे उसके पति की भूमिका हो सकती है। हालांकि, पति पर लगाए गए आरोपों की अभी पुलिस जांच में पुष्टि नहीं हुई है।

बताया गया है कि सुषमा के दो बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल की जांच और पुलिस विवेचना पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि सुषमा की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण अथवा आपराधिक घटना थी।

To Top
ADVERTISEMENT