CG" क्या मिठाइयों से ज्यादा सुरक्षित फल - फ्रूट्स है...? रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई...पवन ट्रेडर्स से 102 किलो बर्फी सीज, गुरु कृपा ट्रेडर्स से भी लिया सैंपल...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG" क्या मिठाइयों से ज्यादा सुरक्षित फल - फ्रूट्स है...? रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई...पवन ट्रेडर्स से 102 किलो बर्फी सीज, गुरु कृपा ट्रेडर्स से भी लिया सैंपल...देखें?

 


त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा

बिलासपुर। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावट और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। प्रदेशभर में चलाए जा रहे ‘बने खाबो बने रहिबो’ अभियान के तहत बिलासपुर में मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।


इसी अभियान के तहत खाद्य विभाग की टीम ने व्यापार विहार स्थित पवन ट्रेडर्स में जांच की। जांच के दौरान दुकान में रखी बर्फी के लेबल में निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया। इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए 23 कार्टून में रखी करीब 102 किलो बर्फी को जब्त कर सीज कर दिया।


विभागीय अधिकारियों ने बर्फी का सैंपल लेकर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


गुरु कृपा ट्रेडर्स में भी जांच


इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने शनिचरी बाजार स्थित गुरु कृपा ट्रेडर्स की भी जांच की। यहां मद्रास की प्रसिद्ध स्पेशल खस्ता मिठाई का सैंपल लिया गया, जिसे गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


जांच के दौरान दुकान में लेबल संबंधी कमियां पाए जाने पर विभाग ने मिथ्याछाप का प्रकरण तैयार किया है। अधिकारियों के अनुसार खाद्य सामग्री पर सही जानकारी और निर्धारित मानकों के अनुरूप लेबल होना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


एक सप्ताह तक चलेगा विशेष अभियान


खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार ‘बने खाबो बने रहिबो’ अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। इस दौरान जिलेभर में मिठाई दुकानों, पनीर, खोवा और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी।


अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। यदि किसी प्रतिष्ठान में मिलावट, खराब गुणवत्ता अथवा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


त्योहार के साथ आगे भी जारी रहेगी जांच


खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच अभियान केवल रक्षाबंधन त्योहार तक सीमित नहीं रहेगा। आगे भी समय-समय पर खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी।


अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय गुणवत्ता, पैकिंग, लेबल और निर्माण एवं उपयोग की तारीख की जांच जरूर करें। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर संबंधित विभाग को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


उद्देश्य: त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।

To Top
ADVERTISEMENT