जिला पंचायत सदस्यों की मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि, लवकेश पैकरा ने निभाई प्रमुख भूमिकाI

जिला पंचायत सदस्यों की मांगों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से मिले प्रतिनिधि, लवकेश पैकरा ने निभाई प्रमुख भूमिकाI

शशि रंजन सिंह




*शशी रंजन सिंह* 

*रायपुर (सी एन बी लाइव न्यूज ब्यूरो चीफ):--*   छत्तीसगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में लवकेश पैकरा की भूमिका प्रमुख रही। उन्होंने जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों की समस्याओं और मांगों को मजबूती से शासन के समक्ष रखा।
ज्ञापन में जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों ने चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें जिला पंचायत विकास निधि की राशि 50 लाख रुपये किए जाने, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को प्रतिमाह 50 हजार रुपये मानदेय दिए जाने, विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत जिला पंचायत जनप्रतिनिधियों के अनुदान को अनिवार्य किए जाने तथा डीएमएफ (DMF) की राशि में जिला पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों को भी शामिल करने की मांग शामिल है।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में कहा कि जिला पंचायत सदस्य लगभग 50 हजार मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन पर्याप्त निधि और संसाधनों के अभाव में वे आम जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पा रहे हैं। इसलिए शासन से सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्यों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता दिखाई। लवकेश पैकरा ने कहा कि यदि जनप्रतिनिधियों को पर्याप्त अधिकार और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे तो वे ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से जिला पंचायत प्रतिनिधियों के हित में सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा जताई।
To Top