कोरिया, 17 जुलाई 2026। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिले की कार्यालयीन कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में अस्थायी बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार मुखदेव प्रसाद यादव को सोनहत से स्थानांतरित कर पोड़ी (बचरा) का तहसीलदार बनाया गया है, जबकि संजय कुमार राठौर को पोड़ी (बचरा) से सोनहत का तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार रोशनी तिर्की को बैकुण्ठपुर से पटना तहसील का प्रभार सौंपा गया है। शुभ कोशले को बैकुण्ठपुर में प्रभारी तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा सिराज अहमद को पोड़ी (बचरा) में नायब तहसीलदार पदस्थ किया गया है। प्रीति भगत बैकुण्ठपुर में पूर्ववत कार्यरत रहेंगी, जबकि अभिसार पाण्डेय को सोनहत में यथावत रखते हुए पटना के प्रभारी नायब तहसीलदार का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नवीन कार्य विभाजन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।
बैनर हेडलाइन: "कोरिया में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के प्रभार"


