CG कोरिया "पूजा पैंकरा मामले में न्याय की मांग तेज, 19 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर का घेराव करेंगे आदिवासी संगठन...देखें?

CG कोरिया "पूजा पैंकरा मामले में न्याय की मांग तेज, 19 जुलाई को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बैकुंठपुर का घेराव करेंगे आदिवासी संगठन...देखें?



बैकुंठपुर/कोरिया। पूजा पैंकरा आत्महत्या प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर आदिवासी समाज और आदिवासी युवा छात्र संगठन (AYSU) ने आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने 19 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे से पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बैकुंठपुर के शांतिपूर्ण घेराव का आह्वान किया है।

संगठन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, उनका आरोप है कि मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है, जिससे पीड़ित परिवार और समाज में नाराजगी है। इसी को लेकर कलेक्टर एवं पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई है।


संगठन की प्रमुख मांगों में सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच, दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना तथा अन्य मांगें शामिल हैं।


आदिवासी युवा छात्र संगठन ने बताया कि आंदोलन लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। इसके लिए समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।


नोट: संगठन के पोस्टर और ज्ञापन में कुछ मांगें (जैसे "फांसी की सजा", "बुलडोजर चलाने" और "CBI जांच") भी लिखी गई हैं। ये संबंधित संगठन की मांगें हैं, इन्हें तथ्य के रूप में नहीं बल्कि मांग। मामले की जांच और आरोपों पर अंतिम निर्णय न्यायालय एवं संबंधित जांच एजेंसियों द्वारा किया जाएगा।

To Top