CG कोरिया" क्या जिला प्रशासन करेगा जाँच के बाद कार्यवाही..."ग्राम पंचायत छिंदिया में 15वें वित्त आयोग की राशि पर उठे गंभीर सवाल...देखें?

CG कोरिया" क्या जिला प्रशासन करेगा जाँच के बाद कार्यवाही..."ग्राम पंचायत छिंदिया में 15वें वित्त आयोग की राशि पर उठे गंभीर सवाल...देखें?


बैकुंठपुर/कोरिया। ग्राम पंचायत छिंदिया में 15वें वित्त आयोग एवं मूलभूत मद की राशि के उपयोग को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि बिना जीएसटी कटौती के बिलों का भुगतान किया गया, एक ही फर्म को बार-बार भुगतान किया गया तथा स्ट्रीट लाइट खरीदी में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया।


सामने आए एक बिल के अनुसार 20 एलईडी स्ट्रीट लाइट कार्य के लिए ₹49,000 का भुगतान दर्शाया गया है। आरोप लगाने वालों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया एवं खरीदी में वित्तीय नियमों की अनदेखी की गई है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।


इसके अलावा आरोप है कि मूलभूत मद की राशि का उपयोग शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे प्राथमिक क्षेत्रों के बजाय अन्य कार्यों में किया गया। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग स्थानीय स्तर पर उठ रही है।


इधर यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि ग्राम पंचायत ओडगी में पदस्थ रहे ग्राम सचिव का नाम पहले भी विवादों से जुड़ चुका है। बताया जा रहा है कि झुमका बांध में पेंटिंग कार्य के दौरान भी सचिव पर लापरवाही के आरोप लगे थे।


नोट: यह समाचार प्राप्त शिकायतों एवं लगाए गए आरोपों पर आधारित है। संबंधित पक्ष का जवाब प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। निष्पक्ष जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि मानी जाएगी।

To Top