CG "प्रदेश की जिम्मेदारी से पहले भी सेवा सर्वोपरि, दायित्व मिलने के बाद भी वही समर्पण...अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस कोरिया के निर्वाचित जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव ने किया 25वाँ स्वैच्छिक रक्तदान...देखें?
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG "प्रदेश की जिम्मेदारी से पहले भी सेवा सर्वोपरि, दायित्व मिलने के बाद भी वही समर्पण...अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस कोरिया के निर्वाचित जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव ने किया 25वाँ स्वैच्छिक रक्तदान...देखें?


बैकुंठपुर (कोरिया)। समाज सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का एक और प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस कोरिया के निर्वाचित जिलाध्यक्ष राम सजीला यादव ने अपना 25वाँ स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने यह साबित किया कि पद और जिम्मेदारियाँ बदल सकती हैं, लेकिन जनसेवा का संकल्प हमेशा सर्वोपरि रहता है।


जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलते ही राम सजीला यादव बिना किसी विलंब के अस्पताल पहुँचे और स्वेच्छा से रक्तदान किया। उनका यह रक्तदान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहला रक्तदान है।


रक्तदान के बाद राम सजीला यादव ने कहा कि "मेरे लिए कोई भी पद जनसेवा से बड़ा नहीं है। यदि मेरे रक्तदान से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, तो यही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।"


अस्पताल के चिकित्सकों, समाजजनों एवं युवाओं ने उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य समाज में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं।


उल्लेखनीय है कि राम सजीला यादव अब तक 25 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं और अनेक जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे चुके हैं। उनका यह सेवा भाव युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है।


संदेश:

"रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करें और मानवता की सेवा में अपना योगदान दें।"

To Top