*
एमसीबी/08 जुलाई 2026/* जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गुणवत्ता संरक्षण अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत केल्हारी के ग्राम केल्हारी में स्थापित सभी सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आकाश पोद्दार के निर्देशानुसार विभाग की तकनीकी टीम एवं हैंडपंप टेक्निशियनों ने अभियान चलाकर आत्मानंद विद्यालय, पंचायत भवन, बीच मोहल्ला, आंगनबाड़ी केंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय सहित ग्राम के सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित हैंडपंपों में निर्धारित मानकों के अनुरूप क्लोरीनेशन किया।
ग्राम केल्हारी में स्थापित कुल 12 सार्वजनिक हैंडपंपों में 30 एमएल क्लोरीन का उपयोग किया गया। क्लोरीनेशन से पेयजल में मौजूद हानिकारक जीवाणुओं एवं संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों का प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया गया, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध हो सकेगा तथा जल जनित बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने ग्रामीणों को जल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, हैंडपंपों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ पेयजल के उपयोग तथा जल संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया। ग्रामीणों से जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने और सामुदायिक सहभागिता के साथ उनकी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, जल गुणवत्ता परीक्षण तथा जन जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही है, ताकि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और जलजनित रोगों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित


