CG "आवास प्लस 2.0 की सूची में हजारों पात्र हितग्राही वंचित!...डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, तत्काल समाधान की मांग...देंखे?

CG "आवास प्लस 2.0 की सूची में हजारों पात्र हितग्राही वंचित!...डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र, तत्काल समाधान की मांग...देंखे?

 

🛑 CNBLIVE NEWS | 

रायपुर | 08 जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास प्लस 2.0 की पात्रता सूची में बड़ी संख्या में पात्र हितग्राहियों के नाम छूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर आवश्यक हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। 

उपमुख्यमंत्री ने पत्र में बताया कि कई पात्र परिवार सर्वे के दौरान पलायन या अन्य कारणों से उपलब्ध नहीं थे, जबकि कुछ परिवारों का सर्वे होने के बावजूद तकनीकी समस्याओं के कारण उनका डेटा पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो सका। इसके चलते अनेक वास्तविक पात्र परिवार सूची से बाहर रह गए। 

उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि इन तकनीकी एवं व्यावहारिक समस्याओं का शीघ्र समाधान कर सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लाभ सुनिश्चित किया जाए। 

CNBLIVE NEWS
*"जनहित की हर खबर, सबसे पहले"*
To Top