अंबिकापुर। यातायात जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध करने वाले ट्रैफिक मैन डॉ. महेश मिश्रा को संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा (अंबिकापुर) द्वारा डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे यातायात जागरूकता के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।


