CG कोरिया "जनहित में मांग : रेशम उद्योग विभाग की कार्यप्रणाली की भी हो व्यापक समीक्षा, विभाग की कार्य रिपोर्ट जनता के सामने लाई जाए...देखें?

CG कोरिया "जनहित में मांग : रेशम उद्योग विभाग की कार्यप्रणाली की भी हो व्यापक समीक्षा, विभाग की कार्य रिपोर्ट जनता के सामने लाई जाए...देखें?

 


कोरिया। जिले में विभिन्न विभागों की नियमित समीक्षा और पारदर्शी कार्यप्रणाली की दिशा में प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बीच जनहित में यह मांग उठ रही है कि रेशम उद्योग विभाग की भी व्यापक समीक्षा की जाए तथा विभाग की कार्य रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।


मांग है कि विभाग द्वारा जिले में संचालित योजनाओं, हितग्राहियों की संख्या, रेशम उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किए गए कार्यों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, पौधारोपण, बजट आवंटन एवं व्यय, उपलब्धियों तथा लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी आम जनता के समक्ष रखी जाए।


जनता का मानना है कि कार्य रिपोर्ट सार्वजनिक होने से विभाग की पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी। साथ ही नागरिकों को यह जानकारी मिल सकेगी कि शासन की योजनाओं का लाभ कितने लोगों तक पहुंचा और निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कितना कार्य हुआ।


जनहित में यह भी मांग की जा रही है कि जिला प्रशासन रेशम उद्योग विभाग की कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा कर योजनाओं के क्रियान्वयन, संसाधनों के उपयोग तथा जमीनी स्तर पर उपलब्धियों का मूल्यांकन करे। यदि समीक्षा के दौरान किसी प्रकार की कमी या अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।


पारदर्शिता, जवाबदेही और जनविश्वास को मजबूत करने के लिए विभागीय कार्य रिपोर्ट का सार्वजनिक होना तथा समय-समय पर समीक्षा होना सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाएगा।

To Top