CG "कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने आबकारी विभाग की समीक्षा... अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश...आबकारी दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर...देंखे?

CG "कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने आबकारी विभाग की समीक्षा... अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश...आबकारी दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर...देंखे?


 


कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने आबकारी विभाग की समीक्षा की, अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

राजस्व लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति, पारदर्शी कार्यप्रणाली 

कोरिया, 8 जुलाई 2026। रोक्तिमा यादव ने जिला आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभागीय कार्यों एवं राजस्व संग्रहण की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य की समयबद्ध प्राप्ति के लिए सुनियोजित कार्ययोजना बनाकर सतत प्रयास करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध प्रभावी एवं निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आबकारी दुकानों के आसपास स्वच्छता, सुव्यवस्था तथा अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने पर जोर दिया।

उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा सुशासन की भावना के अनुरूप विभागीय कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, दक्षता और जनविश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक एवं आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

To Top