CG भ्रष्टाचार " निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधि की शिकायत पर डीईओ ने दिया जवाब...देंखे?

CG भ्रष्टाचार " निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना पर उठे सवाल, जनप्रतिनिधि की शिकायत पर डीईओ ने दिया जवाब...देंखे?


 

रायगढ़। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रायगढ़ ने शिकायतकर्ता को लिखित जवाब जारी किया है।


शिकायतकर्ता रवि भगत द्वारा योजना के अंतर्गत वितरित की जा रही साइकिलों की गुणवत्ता, बिल एवं आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने 22 जुलाई 2026 को पत्र जारी कर स्थिति स्पष्ट की।


जारी पत्र में बताया गया है कि छात्राओं की जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से संकलित कर शासन को भेजी जाती है। साइकिलों की खरीद शासन स्तर पर की जाती है तथा गुणवत्ता जांच के लिए स्थानीय स्तर पर समिति गठित होती है, जिसकी अध्यक्षता विकासखंड शिक्षा अधिकारी करते हैं।


पत्र के अनुसार वर्तमान में साइकिलों की फिटिंग का कार्य जारी है। फिटिंग पूरी होने के बाद गुणवत्ता जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर ही साइकिलों का वितरण किया जाएगा। साथ ही आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी नियमानुसार पूरी की जाएगी।


इस पूरे मामले को लेकर जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोगों ने साइकिलों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई है। अब सभी की नजर जिला शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई और छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण साइकिल उपलब्ध कराने पर टिकी हुई है।

To Top