CG कोरिया "बारिश से पहले ही उजागर हुई लापरवाही! क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है विभाग?" क्या जिला प्रशासन लेगा संज्ञान...स्तर बढ़ते कटने लगेगी मुरम...आखिर जिम्मेदार कौन...?जिले में जलाशय की सुरक्षा पर उठे सवाल, जिला प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और मरम्मत की मांग..देंखे?

CG कोरिया "बारिश से पहले ही उजागर हुई लापरवाही! क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है विभाग?" क्या जिला प्रशासन लेगा संज्ञान...स्तर बढ़ते कटने लगेगी मुरम...आखिर जिम्मेदार कौन...?जिले में जलाशय की सुरक्षा पर उठे सवाल, जिला प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और मरम्मत की मांग..देंखे?


@Chhattisgarh/santosh singh surywanshi)

6260781992


@ अमहर जलाशय  


बारिश से पहले ही उजागर हुई लापरवाही! जल संसाधन विभाग की संरचना में बड़ा होल, हादसे का खतरा


कोरिया जिले में जलाशय की सुरक्षा पर उठे सवाल, जिला प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और मरम्मत की मांग

कोरिया। जिले के एक जल संसाधन विभाग की संरचना में बड़े-बड़े होल और क्षतिग्रस्त हिस्सा विभागीय लापरवाही की ओर इशारा कर रहा है। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं होने से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि लगातार बारिश हुई तो क्षतिग्रस्त हिस्सा और कमजोर हो सकता है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने मांग की है कि जिला प्रशासन एवं जल संसाधन विभाग मौके का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य कराए, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके।

लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारियों को केवल कार्यालयों में बैठने के बजाय स्थल पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेना चाहिए।

CNBLIVE NEWS की अपील:
यदि यह संरचना वास्तव में जल संसाधन विभाग के अधीन है, तो संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन तत्काल तकनीकी निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि जनहित एवं सुरक्षा बनी रहे।


ग्रामीणों का कहना है कि अमहर जलाशय में बारिश के दौरान पानी का बहाव काफी तेज हो जाता है। ऐसे में यदि क्षतिग्रस्त संरचना की समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से जल संसाधन विभाग को तत्काल तकनीकी जांच कराकर क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। 


> क्षेत्रीय नेता एवं कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि अमहर जलाशय की इसी संरचना का मरम्मत कार्य पिछले वर्ष कराया गया था, लेकिन निर्माण और मरम्मत कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं किया गया। उनका कहना है कि आज संरचना में दिखाई दे रही क्षति उसी का परिणाम हो सकती है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच कर दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई तथा गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की।

अमहर जलाशय की मरम्मत पर उठे सवाल, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ने गुणवत्ता पर लगाए आरोप


संबंध में जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी से उनका पक्ष जानने के लिए फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल का जवाब नहीं मिल सका। अधिकारी का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।




To Top