CG कोरिया "मूल जाति घासी/घसिया समाज के जिलाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र सारथी पुनः सर्वसम्मति से निर्वाचित...देखें?

CG कोरिया "मूल जाति घासी/घसिया समाज के जिलाध्यक्ष पद पर कृष्ण चंद्र सारथी पुनः सर्वसम्मति से निर्वाचित...देखें?



बैकुण्ठपुर | प्रतिनिधि

मानस भवन बैकुण्ठपुर में आयोजित मूल जाति घासी/घसिया समाज के सामाजिक सम्मेलन में श्री कृष्ण चंद्र सारथी को सर्वसम्मति से पुनः जिला कोरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। इस दौरान प्रांत, संभाग एवं विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजबंधुओं ने हाथ उठाकर उनके समर्थन में अपनी सहमति व्यक्त की और शुभकामनाएं दीं।

सम्मेलन में प्रांतीय संयोजक पवन साय सोनवानी, प्रांतीय अध्यक्ष देवधन नायक, प्रांतीय कानूनी सलाहकार एस.एस. हरिवंशी, सरगुजा संभाग अध्यक्ष केश्वर सोनवानी, संभाग सचिव राजेश जनता, सूरजपुर जिलाध्यक्ष मदन सारथी, सरगुजा जिलाध्यक्ष अरुण सोनवानी, संभाग मीडिया प्रभारी सादाराम सारथी, जशपुर जिलाध्यक्ष बुदेश्वर नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष बिहारी नायक, सूरजपुर जिला सचिव सुनील सारथी, दीपक सोनवानी (बलरामपुर), एमसीबी कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डी.सी. बघेल, सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष भुनेश्वर सारथी, ब्लॉक सचिव संदीप सारथी, महामंत्री अजय सारथी, पूर्व मीडिया प्रभारी बिक्की सारथी, सलाहकार शुभकरन सारथी तथा बैकुण्ठपुर ब्लॉक सचिव संतोष सारथी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में समाज की एकता, संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता एवं विकास पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया।

CNBLIVE NEWS




 

जिलाध्यक्ष 

To Top