🚨 BREAKING NEWS पूजा पैकरा आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी विनोद बैद गिरफ्तार...देखें?

🚨 BREAKING NEWS पूजा पैकरा आत्महत्या मामले में बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी विनोद बैद गिरफ्तार...देखें?



 

📍 राजस्थान के कोटा से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

▶️ कोरिया पुलिस और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

▶️ पूछताछ के लिए आरोपी को कोरिया लाया जा रहा है।

▶️ मामले में जल्द हो सकते हैं कई बड़े खुलासे।

▶️ पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी।




 जिले में चर्चित नाबालिग आदिवासी लड़की आत्महत्या प्रकरण में कोरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी विनोद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को लेकर बैकुण्ठपुर स्थित आईसी मार्ट पहुंची, जहां घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की गई।


इधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरिया में पुलिस अधीक्षक द्वारा एक अति महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिले के सभी पत्रकारों को आमंत्रित किया गया, जहां पुलिस द्वारा अब तक की जांच, गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई की जानकारी साझा किए जाने की संभावना है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस प्रकरण में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि आईसी मार्ट में कथित चोरी के आरोप के बाद मानसिक तनाव में आकर 17 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पूरे जिले में आक्रोश का माहौल बन गया था। घटना को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच ने महत्वपूर्ण मोड़ ले लिया है। अब सभी की नजर पुलिस अधीक्षक की प्रेस कॉन्फ्रेंस और आगे की जांच पर टिकी हुई है। वहीं, पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

CNB LIVE NEWS | सबसे पहले, सबसे सटीक

To Top