CG कोरिया: बड़े भाई की हत्या के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया...देंखे?

CG कोरिया: बड़े भाई की हत्या के आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया...देंखे?


 CNBLIVE NEWS

कोरिया। जिले के पटना थाना क्षेत्र के ग्राम सावारावां में जमीन विवाद के चलते हुई ललित कुशवाहा की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शारदा कुशवाहा (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जमीन के हिस्से को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में ललित कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय बैकुंठपुर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले की विवेचना अभी जारी है।


CNBLIVE NEWS | कोरिया

To Top