CG कोरिया "BMO के आदेश की उड़ाई धज्जियां! बंद किए गए जर्जर कमरे में फिर शुरू हुआ इलाज, दोबारा गिरा छत का मलबा इलाज कराने आए ग्रामीण फिर बाल-बाल बचे...विभागीय लापरवाही पर उठे गंभीर सवाल...जान जोखिम में डाल कर ग्रामीण कराने आ रहे इलाज...देंखे video?

कोरिया/पटना। टेंगनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस जर्जर कमरे को हादसे के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) के निर्देश पर बंद किए जाने की बात कही गई थी, उसी कमरे में आज फिर मरीजों का उपचार किया जानाथा।

इसी दौरान छत से एक बार फिर मलबा गिर गया। गनीमत रही कि उस समय मौजूद मरीज और ग्रामीण बाल-बाल बच गए तथा कोई जनहानि नहीं हुई।

गौरतलब है कि एक दिन पहले इसी स्वास्थ्य केंद्र की छत गिरने से गर्भवती महिला के साथ आई 5 वर्षीय बच्ची घायल हो गई थी। इसके बाद BMO ने क्षतिग्रस्त कमरे को बंद करने और नए भवन में जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की जानकारी दी थी।

अब सवाल उठ रहा है कि यदि कमरा बंद करने के निर्देश दिए गए थे, तो उसी कमरे में दोबारा इलाज कैसे शुरू हुआ? ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नए भवन में जल्द स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने की भी मांग की जा रही है।

"CNBLIVE NEWS के पास उपलब्ध वीडियो में जर्जर कमरे में उपचार जारी रहने और छत से मलबा गिरने का दृश्य दिखाई देता है।"

To Top