CG बैकुण्ठपुर "9 लाख की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोना और जेवर बरामद...देंखे?

CG बैकुण्ठपुर "9 लाख की चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सोना और जेवर बरामद...देंखे?


 CNBLIVE.COM | क्राइम न्यूज़

कोरिया/बैकुंठपुर, 1 जुलाई 2026। बैकुंठपुर पुलिस ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सूने मकान में हुई करीब 9 लाख रुपये की चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले में पहले ही तीन नाबालिगों को चोरी के मोबाइल, आईपैड और घड़ी के साथ पकड़ा जा चुका था।

पुलिस के अनुसार, प्रेरणा आहिरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट, बैकुंठपुर ने 4 जून 2026 को थाना सिटी कोतवाली बैकुंठपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके सिविल लाइन स्थित सूने मकान में 2 और 3 जून 2026 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने का ब्रेसलेट, तीन जोड़ी सोने के झुमके, तीन जोड़ी चांदी की पायल सहित लगभग 9 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, कॉल डंप विश्लेषण तथा पूर्व में संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों से पूछताछ सहित तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान 18 जून 2026 को सूरजपुर के तीन नाबालिगों को चोरी के मोबाइल, आईपैड एवं घड़ी के साथ पकड़ा गया था। उनके कब्जे से सामान जब्त कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आगे की जांच में पुलिस ने सूरजपुर निवासी आलोक बैरागी के कब्जे से चोरी के तीन जोड़ी सोने के झुमके बरामद किए। वहीं चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में विनायक ज्वेलर्स, सूरजपुर के संचालक मनोज सोनी के पास से करीब 10 ग्राम गला हुआ सोना जब्त किया गया।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों एवं चोरी की शेष संपत्ति की तलाश कर रही है।


सम्भागीय ब्यूरो हेड – संतोष कुमार सूर्यवंशी

📞 6260781992

🌐 WWW.CNBLIVE.COM

UAN REG. NO. – CG11D0001136

To Top