CG कोरिया "डॉक्टरी केवल पेशा नहीं, मानव सेवा का सबसे पवित्र माध्यम : डॉ. प्रशांत सिंह
| 📍 Chhattisgarh | 🔴 LIVE TV | 📰 E-PAPER

CG कोरिया "डॉक्टरी केवल पेशा नहीं, मानव सेवा का सबसे पवित्र माध्यम : डॉ. प्रशांत सिंह


 CNBLIVE.COM | विशेष समाचार
कोरिया। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कोरिया डॉ. प्रशांत सिंह ने सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डॉक्टर का पेशा केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे पवित्र माध्यम है।
उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर का प्रत्येक दिन नई चुनौतियों से भरा होता है, लेकिन जब कोई मरीज स्वस्थ होकर मुस्कुराते हुए अपने घर लौटता है, तो वही किसी भी चिकित्सक के लिए सबसे बड़ा सम्मान और संतोष होता है।
डॉ. सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस हमें अपने कर्तव्यों, सेवा भाव और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने सभी चिकित्सकों से मरीजों के प्रति संवेदनशीलता, समर्पण और सेवा की भावना के साथ कार्य करते रहने का आह्वान किया।
उन्होंने जिले के समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के लिए सभी का समर्पित प्रयास आवश्यक है।

रिपोर्ट:
संतोष कुमार सूर्यवंशी
सम्भागीय ब्यूरो हेड (सरगुजा)
CNBLIVE.COM
मो.: 6260781992
UAN REG. NO. – CG11D0001136

To Top